नवगछिया:- अयोध्या मे नवनिर्मित मंदिर मे श्री राम लला की प्राण प्रतिस्था के उपलक्ष्य में बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा नवगछिया स्टेशन रोड में भंडारा का आयोजन किया जाएगा। बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि यह आयोजन प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हमारी संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर खुशियां जाहिर कर कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वही उपस्थित इस कार्यक्रम के संयोजक शशि शेखर साह ने बताया भंडारा का कार्यक्रम 22 जनवरी को दिन के 2 बजे से शुरू हो जाएगी सनातनी प्रेमियों के आने तक प्रभु श्री राम की कृपा से चलते रहेगी। भंडारा में पूरी, सब्जी, बुनिया,और रायता का व्यवस्था की जाएगी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सचिव संदीप गुप्ता, संरक्षक चंद्रगुप्त साह,निरंजन साह, शंकर साह,कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार,अशोक गुप्ता, अरविंद साह, नीरज कुमार, राकेश कुमार बजरंगी,विशाल गुप्ता, मुकेश कुमार, रंजीत साह,जितेन्द्र कुमार, सौगंध साह, नवीन कुमार, समेत संस्था के सभी सदस्य लगे हुए हैं.

