45 मिनट तक उपद्रवियों के हाथ में रहे नवगछिया बाजार की तीन गलियां, चलता रहा तांडव – Naugachia News

NEWS

नवगछिया : अनुसूचित जाति जनजाति कानून में बदलाव के विरोध में पूर्व घोषित भारत बंद के दौड़ान नवगछिया में कुछ असमाजिक तत्वों ने बंद का फायदा उठा कर जम कर तोड़ फोड़ एवं लूट पाट किया है. नवगछिया बाजार के पोद्दार गली, हरिया पट्टी और विषहरी स्थान रोड में उपद्रवियों ने जम कर उत्पात मचाया. घटना के बाद दुकानदार व व्यवसायी काफी भयभीत हैं. वे लोग घटना के संदर्भ में आवेदन देने के लिए थाना भी गये लेकिन वहां से आवेदन लेकर बैरंग लौट आये. सुबह से नवगछिया बाजार में भारत बंद का असर नहीं के बराबर दिख रहा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत बंद के नाम पर नवगछिया बाजार में उपद्रव, जम कर किया तोड़ फोड़ और लूट पाट
,, नवगछिया बाजार के पोद्दार गली, विषहरी स्थान रोड और हरिया पट्टी में
45 मिनट तक चलता रहा तांडव

बाजार की सभी दुकानें खुली थी, सब कुछ सामान्य था. स्थानीय लोगों की माने तो दिन के साढ़े बारह बजे एका एक बड़ी संख्या में बंद समर्थक दुर्गा स्थान चौक से महाराज जी चौक की ओर जा रहे थे. अचानक आधे समर्थक पोद्दार गली घुस गये. पोद्दार गली में दुकानों में तोड़ फोड़ व लूट पाट करते हुए विषहरी स्थान रोड होते हरिया पट्टी घुस गये. यहां पर उपद्रवियों ने दुकानदरों के साथ मारपीट भी किया. जिससे भगदड़ मच गया. लोग इधर उधर भागने लगे, कई दुकानदार भी अपने अपने दुकान छोड़ कर भाग गये.

करीब 45 मिनट तक पोद्दार गली, विषहरी स्थान, हरिया पट्टी में उपद्रवियों का तांडव चलता रहा. लूट पाट करते हुए उपद्रवी पुन: महाराज जी चौक की ओर प्रस्थान कर गये. इस बीच दो तीन युवक वापस पुरानी सब्जी पट्टी के पास आये तो कुछ व्यवसायियों ने मिल कर तीनों युवकों की जबरदस्त पिटाई भी कर दी. इस घटना के बाद बड़ी संख्या में बंद समर्थक पुरानी सब्जी पहुंच गये तो यहां पर व्यसायियों ने एक जुट हो कर विरोध किया और बंद समर्थकों को गली में घुसने नहीं दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

इस घटना में बाजार के व्यवसायियों का व्यापक नुकसान हुआ है. घटना के तुरंत बाद पीड़ित व्यवसायी थाना पहुंचे, जहां युवा जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने व्यवसायियों का नेतृत्व किया और पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की. हालांकि डरे सहमे व्यवसायियों ने दबी जुबान से कहा कि उपद्रवी बंद समर्थक नहीं थे. बंद का नाम ले कर उपद्रवियों ने उपद्रव किया है. सभी उपद्रवी नवगछिया शहर के बगल वाले गांव के ही हैं इसलिए उन लोगों को भय है कि अगर वे लोग घटना की AXप्राथमिकी दर्ज करायेंगे तो निश्चित रूप से उपद्रवी फिर उन लोगों के दुकानों में उपद्रव करेंगे.

कहते हैं थानाध्यक्ष

नवगछिया के थानाध्यक्ष संजय कुमाaर सुधांशु ने कहा कि बंद के दौड़ान लूट पाट की घटना की सूचना नहीं है. हां व्यवसायियों और बंद समर्थकों में मारपीट होने की सूचना मिली थी. थाने में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. अगर इस बाबत आवेदन मिलता है कार्रवाई होगी.