भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में युवा राजद आन्दोलन का बिगुल फूंक दिया है ।आन्दोलन के प्रथम चरण में केंद्र सरकार के तीन वर्ष पुरे होने के दिन 26 मई 2017 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में केद्र सरकार के विरोध में आक्रोश मार्च निकल कर विरोध प्रदर्शन किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आन्दोलन के दुसरे चरण में प्रखंड स्तर पर कल प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालय पर केद्र सरकार के खिलाफ युवा राजद एक दिवसीय धरना पर बैठेगी । युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय और बिहपुर प्रखंड सहित जिला कई प्रखंड में आयोजित धरना में भाग लेंगे ।
श्री यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान युवाओ को प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था वादा के अनुसार युवाओ को 3 वर्ष में 6 करोड़ नौकरी केन्द्र सरकार को मुहैया करानी चाहिए थी लेकिन तीन वर्षों में 6 करोड़ नौकरी के बदले नोटबंदी के बाद करोड़ो युवा बेरोजगार हो गये ।पीएम मोदी जी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कहा था अभी तक विशेष राज्य का दर्जा नही मिला,काले धन का क्या हुआ ? पीएम नरेंद्र मोदी ये कहते थे कि 100 दिन में पूरा काला धन लाएंगे और उसे हर भारतीय के खाते में 15 से 15 लाख डलवाएंगे,महंगाई पर लगाम लगायेंगे, किसानो और युवाओ के चेहरे पर खुशहाली लायेंगे आज 3 साल हो गए, कहां गया वो वादा ? केंद्र सरकार हर मोर्चो पर फेल हो साबित हुई है।वादा खिलाफी के मुद्दों को लेकर युवा राजद आन्दोलन के माध्यम से लोगो को भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ गोलबंद करेगी ।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी जी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी और उनके परिवार पर मनग्रंथ और निराधार आरोप लगाने का धंधा बंद करे और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखे तो कुछ प्रदेश की जनता का भला भी होगा । लेकिन सुशील मोदी जी का इतिहास रहा है कभी सकारात्मक राजनीति में विश्वास नही करते है । नकारात्मक राजनीति कर प्रदेश की छवि को बदनाम करने में लगे रहते है। ऐसे बीजेपी नेताओ के कारण ही बिहार और बिहारियों की छवि दुसरे प्रदेश के नजर में खराब हुई। अपने राजनितिक जीवन में कभी भी जनहित में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका नही निभाने का काम किया है । बिहार विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है इसलिए सूमो को चाहिए राज्य के विकास के लिए बिहार सरकार का सहयोग करे अन्यथा बिहार की जनता माफ़ नही करेगी ।
