14 नंबर रोड पर तीन शराब तस्कर धराए, दो बिहपुर के रहने वाले -Naugachia News

बिहपुर

पसराहा के झंझरा 14 नंबर रोड पर सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान पसराहा पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पसराहा पुलिस एएसआई अभय तिवारी के नेतृत्व में 14 नंबर रोड स्थित रामकली फ्यूल सेंटर झंझरा के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टेंपो से शराब की बोतल के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तस्कर के पास से 375 एमएल की 30 बोतल शराब एवं 180 एमएल की 41 बोतल आरएस ब्रांड की शराब जब्त की गई। वहीं शराब से लदे ऑटो को भी जब्त कर लिया गया।

तस्कर की पहचान भागलपुर जिले के थाना बिहपुर निवासी रंजीत कुमार, सुबोध कुमार के रूप में की गई है। शराब तस्कर शराब की डिलेवरी परबत्ता क्षेत्र में करने जा रहे थे। इधर पसराहा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि शराब के गिरफ्तार किये गये तीनों तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।