महज 12 साल के बच्चे पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर उसे करंट लगाकर तड़पा-तड़पाकर मार दिया गया। इस दौरान छोड़ देने की उसकी गुहार अनसुनी कर दी गई। घटना बांका के वार्ड संख्या 21 स्थित विजयनगर में मंगलवार को हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जितेंद्र दास के पुत्र शिवम कुमार (12) की पड़ोसी मोहरील यादव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।
शिवम जगतपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में अष्टम वर्ग का छात्र था। शिवम के पिता जितेंद्र दास व भाई छोटू ने बताया कि पड़ोसी मोहरील यादव ने तीन दिन पहले भी शिवम की पिटाई कर उसे अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था।

शिवम का बड़ा भाई समाहरणालय, जबकि उसकी मां-बहन बाजार भागलपुर गई थीं। दिन में एक बजे लौटने पर जितेंद्र दास ने अंदर से दरवाजा बंद पाया। पीछे के रास्ते से जाने पर उन्होंने देखा कि उनके बेटे के गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था और पैरों पर घिसटने के निशान थे।
