नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पंचायत के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कमर कस ली है. विभिन्न वार्ड क्षेत्र में शिविर लगाकर शौचालय विहीन लोगों को चिन्हित कर उन्हें शौचालय मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. वार्ड नंबर 1 और 2 में शिविर लगाकर सभी शौचालय विहीन लोगों को चिन्हित कर लिया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी ने बताया कि वैसे लोग जिनके पास अपनी जमीन नहीं है. ऐसे लोगों को सरकारी जमीन पर सामुदायिक शौचालय बनवा कर शौचालय उनके हैंड ओवर कर दिया जाएगा. विभिन्न वार्डों में लगने वाले शिविर की तिथि तय कर दी गई है. 14 जुलाई को वार्ड नंबर 3 के सामुदायिक भवन मिल टोला में, 15 जुलाई को वार्ड नंबर 4 के मध्य विद्यालय सिमरा, 17 जुलाई को वार्ड नंबर 5 के बिषाय टोला सामुदायिक भवन, 18 जुलाई को वार्ड नंबर 6 के मध्य विद्यालय मनियामोर, 19 जुलाई को वार्ड नंबर सात के रियाजुल मदरसा उजानी में, 20 जुलाई को वार्ड नंबर 8 के प्राथमिक विद्यालय उजानी, 21 जुलाई को वार्ड नंबर 9 के मध्य विद्यालय धोबिनिया, 22 जुलाई को वार्ड नंबर 10 के मध्य विद्यालय धोबिनिया, 24 जुलाई को वार्ड नंबर 11 के मध्य विद्यालय नवादा,

25 जुलाई को वार्ड नंबर 12 के सामुदायिक भवन मक्कातकिया, 26 जुलाई को वार्ड नंबर 13 के मध्य विद्यालय उर्दू मकतब, 27 जुलाई को वार्ड नंबर 14 के शहीद मुंशी शाह पुस्तकालय, 28 जुलाई को वार्ड नंबर 15 के मध्य विद्यालय मक्का तकिया, 29 जुलाई को वार्ड नंबर 16 के नगर पंचायत सभागार, 31 जुलाई को वार्ड नंबर 17 के आदर्श मध्य विद्यालय, 1 अगस्त को वार्ड नंबर 18 के लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय, 2 अगस्त को वार्ड नंबर 19 के आदर्श मध्य विद्यालय, 3 अगस्त को वार्ड नंबर 20 के आदर्श मध्य विद्यालय, 4 अगस्त को वार्ड नंबर 21 के देशवाली कन्या मध्य विद्यालय, 5 अगस्त को वार्ड नंबर 22 के फूलचंद मध्य विद्यालय नया टोला, 7 अगस्त को वार्ड नंबर 23 के फूलचंद मध्य विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में विभिन्न कर्मियों की नियुक्ति पूर्व में ही कर दी गई है. नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी ने बताया कि पूरी तरह से नगर पंचायत को खुले में शौच से मुक्त किया जाएगा.
