“हम फिट नवगछिया फिट” कार्यक्रम का होगा आगाज, साईकिलिंग, दौड़,योगा, फुटबाल एवं फिजिकल -Naugachia News

EVENT

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इण्डिया आंदोलन का आह्वान किया था ।जिसमें उन्होंने कहा था कि इसे सरकारी नहीं बल्कि जन आंदोलन बनाकर देश के कोने कोने तक पहुँचाना होगा। उनके इन सपने को पुरा करने हेतु नवगछिया के विभिन्न समाजिक संस्था बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।फिट इंडिया अभियान के तहत आज हाईस्कुल नवगछिया में संयोजक घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हम फिट नवगछिया फिट नाम से एक कार्यक्रम आरंभ होगा। इस कार्यक्रम में साईकिलिंग, दौड़,योगा, फुटबाल एवं फिजिकल फिटनेस व्यायाम आदि कराया जाएगा एवं 8  सितंबर रविवार को सुबह 7 बजे लोगों को जागरूक करने हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा जो हाईस्कुल से नवगछिया स्टेशन तक की होगी ।

बैठक में सेवार्थ के अध्यक्ष डाँ संदीप गुप्ता सचिव डाॅ अनंत विक्रम संयुक्त सचिव पुर्षोतम कुमार, ओम प्रकाश सिंह, बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती,सचिव बिष्णु कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रणजीत साह अंकित कुमार ,राकेश कुमार बजरंगी, खेल संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, संजय सिंह, अनुराग कुमार, दीपक गुप्ता आदि ने भाग लिया। बैठक के बाद ताइक्वांडो कोच सह फिजिकल फिटनेस एक्सपर्ट घनश्याम प्रसाद ने सभी लोगों को 30 मिनट बिशेष फिटनेस व्यायाम एवं योगा का अभ्यास कराया।