नवगछिया : बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में स्काउट और गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुरारी लाल पंसारी, योग शिक्षक संजय मावडिया, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद और शिक्षकों ने कुंवर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती को यादगार बनाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राचार्य मुरारी लाल पंसारी ने वीर कुंवर सिंह की वीरता एवं बहादुरी – के बारे में बताया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर चर्चा की तथा बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर सुष्टि, राधिका, आकांक्षा, तुप्ति बर्मा, राजनंदनी, ज्ञानेश, राघव, आयुष भारद्वाज, आलोक राज एवं गुरुदेव आदि ने योग प्रदर्शन किया।
