नीतीश सरकार ने बिहार में 5 अप्रैल 2016 को पूर्ण शराबबंदी लागू की थी. साथ ही पुलिसकर्मियों को इसके लिए पूरा सहयोग करने की अपील की गई थी. लेकिन, जिले में पुलिस के ड्राइवर का सदर थाने के सरकारी क्वार्टर में शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हिंदी फिल्म के गाने ‘हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते’ की धुन और शराब के नशे में बेफिक्र पुलिस का ड्राइवर बिना किसी भय के सरकारी क्वाटर में जाम छलका रहा है. जिस पुलिस वाले के कंधे पर शराबबंदी को सफल बनाने का जिम्मा है, उसी के सरकारी क्वार्टर में ड्राइवर हर दिन नीतीश सरकार के शराबबंदी की धज्जियां उड़ा रहा है.

यह कहानी किसी एक दिन की नहीं है. सदर थाना में कार्यरत ड्राइवर सोनू यादव हर दिन सरकार को ठेंगा दिखा रहा है. बिना किसी अधिकारी के डर के जाम छलका रहा है. वहीं, उसके पास हर ब्रांड के शराब आपको मिल जाएंगे.
शराबबंदी के खौफ से आजाद इस पुलिसवाले को इतना भी भय नहीं है कि ये सदर थाना के सरकारी क्वार्टर में ही जाम छलका रहा है. वहीं, इस बारे में सदर थानाध्यक्ष से पूछने पर वह इस बात से कन्नी काटते नजर आए.
