भागलपुर : सितंबर के दूसरे सप्ताह से चल सकती हैं छह ट्रेनें.. विक्रमशिला, वनांचल, दादर, सूरत

भागलपुर / पटना

सितंबर के दूसरे सप्ताह से भागलपुर से छह ट्रेनें चल सकती हैं। हालांकि ट्रेनों के परिचालन की तिथि अभी तय नहीं हुई। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेलवे बोर्ड से मिले संकेत के बाद मालदा डिवीजन ट्रेनों को चलाने के लिए तैयारी में जुट गया है। डिवीजन ने भागलपुर के अधिकारियों को विक्रमशिला एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, सूरत एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस की बोगियों की ठीक से रखरखाव के निर्देश दिया है।

रेलवे बोर्ड ने इसे लेकर जोन से प्रस्ताव भी मांगा था। भागलपुर-रांची (वनांचल एक्सप्रेस) और भागलपुर-मुजफ्फरपुर (जनसेवा एक्सप्रेस) को कम दूरी की ट्रेनों में शामिल किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इजाजत मिलने के बाद ट्रेनों का नंबर बदल जाएगा। ऐसा ट्रेन को स्पेशल बनाने के लिए किया गया है।