साहिबगंज-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर 20 से 22 जनवरी तक रद्द रहेंगी पांच ट्रेनें

भागलपुर / पटना

भागलपुर : मालदा रेल डिवीजन के खाना-गुमानी-मालदा सेक्शन में रविवार को फिर से फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक रहेगा. इस कारणवश साहिबगंज-किऊल वाया भागलपुर रेलखंड से गुजरनेवाली पांच पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग दिनों में मंगलवार तक रद्द रहेगी. वहीं, कुछ ट्रेनों के टाइम को रि-शिड्यूल किया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार को 53403 अप रामपुरहाट-गया पैसेंजर, सोमवार को 53404 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर व 533497-98 जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर, मंगलवार को 53479-80 जमालपुर-किऊल-जमालपुर पैसेंजर व 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी. रविवार को 53030 डाउन भागलपुर-आजिमगंज कटुआ पैसेंजर एक घंटे नियंत्रित होकर चलायी जायेगी. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

बता दें कि मालदा रेल डिवीजन के खाना-गुमानी-मालदा सेक्शन में लंबे समय से चल रहे फ्रेड कॉरिडोर कार्य पूरा नहीं हो सका है. इससे हर सप्ताह में रविवार से मंगलवार तक ब्लॉक रहता है और उक्त ट्रेनें रद्द रहती है. इससे पहले 13 से 15 जनवरी तक उक्त पांच पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद्द रही थी