नवगछिया : क्षेत्र भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा राजद सह सांसद भागलपुर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सधुवा चापर में तीन योजनाओं का उद्धाटन किया. पीएमजीएसवाइ सड़क का शिलान्यास साधुआ चापर रेलवे ढाला से भागलपुर कटिहार सीमा राष्ट्रीर राजमार्ग 31 तक 73 लाख के लागत का शिलान्यास किया. सधुवा चापर में सांसद निधि से 3 लाख 77 हजार के लागत से बने यात्री शेड का उदघाटन किया और साथ ही राजमार्ग 31 से चापर दियारा के रास्ते मे 2 करोड़ 83 लाख के लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया. इसके उपरांत जन सभा को संबोधित किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय वक्ताओं ने सरकार से संबंधित कई समस्याओं को रखने का काम किया. जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद बुलो ने कहा कि कई वर्षो से इस सबों की मांग स्थानीय लोग लगातार कर रहे थे. आज इनका सपना पूरा हुआ है. मैं हमेशा चाहता हूं कि हमारा क्षेत्र सबसे विकसित क्षेत्रों में गिना जाए. जिसके लिए प्रयासरत भी हूं. सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से विफल है. लगातार 5 वर्षों से देश की जनता को प्रधानमंत्री ने भाषण देने का काम किया और अब लगभग कार्यकाल पूरा होता देख देश की जनता को विश्वास हो गया कि इनलोगों से भाषण के सिवा देश को कुछ मिलना नही है. अब 5 राज्यों ने विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से भाजपा को नकार दिया.

भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में जो घोषणापत्र जारी किया था उसमें एक भी वादा पूरा नही किया. जिलाध्यक्ष डॉ तिरुपति नाथ ने कहा कि समय अब आ गया है विपक्षी को धूल चटाने का. चाहे कुछ भी हो पर दीरा को हीरा बनाने का काम आपके क्षेत्रिय सांसद बुलो मंडल ही करेंगे. सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने जनता से चुनाव में सांसद के हाथों को मजबूत करने का अपील किया.
