सोमवार को यदि आप पटना में है तो एक साथ कई कार्यक्रमों का आनंद उठा सकते हैं कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद भी सोमवार को पटना में मनोरंजन के उद्देश्य से बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का शो पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया है. शाम 6:00 से आयोजित इस शो में हिस्सेदारी कर इसका आनंद रह सकते हैं. सपना चौधरी का लाइव कंसर्ट पहली बार पटना में आयोजित हो रहा है. इस शो में उनके साथ बॉलीवुड सिंगर कनिका चौधरी और दानिश खान भी लाइव परफॉरमेंस देंगी.

पटना के इस कार्यक्रम में तीन तरह के पास से एंट्री होगी. इससे पहले सरकारी कार्यक्रमों की बात करें तो पटना में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली पर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन ज्ञान भवन में दिन के 11:00 बजे से किया गया है.
इस बैठक के बाद सोमवार की शाम ही सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में उद्यमी पंचायत की बैठक संवाद कक्ष में आयोजित की गई है पटना में होने वाले अन्य कार्यक्रमों की बात करें तो दीघा-कंकड़बाग सीवरेज नेटवर्क परियोजना का इकरारनामा शहर के होटल मौर्या में शाम 4:00 बजे किया जाएगा.
