बिहार विधान सभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे के बहाने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रिय नीतीश चाचा जी, अब बिहार के लिए विशेष स्थिति तलाशने के लिए आपको संयुक्त राष्ट्र और जी-8 से संपर्क करना चाहिए.

अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा के मुखिया के पास जाइए और उनको वीडियो दिखाइए. जिन वीडियो में उन्होंने विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था.
