विधायक गोपाल मंडल और विधायक कुमार शैलेन्द्र एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : अरुण यादव

सूचना/खबरे

नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल और बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेन्द्र के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों “एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों का चाल, चरित्र और विचार एक जैसा है। इन दोनों को क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नहीं है। राज्य में डबल इंजन की सरकार है फिर भी गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता अनेकों समस्याओं से जूझ रही है।

जनता को समस्याओं से निजात दिलाने के बदले दोनों विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नूरा-कुश्ती और नौटंकी करते रहते हैं। ऐसे ही संवेदनहीन जनप्रतिनिधियों के कारण गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामलों में 20 साल पीछे चला गया।