विक्रमशिला सेतु पर दो ट्रकों में भिड़ंत, ड्राइवर जख्मी, 10 किमी तक लगा जाम-Naugachia News

सूचना/खबरे

विक्रमशिला पुल पर सोमवार की अहले सुबह छर्री लदे और खाली ट्रकों भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ड्राइवर जख्मी हुए हैं। जो कहीं इलाज कराने के बाद भाग गए। इस घटना के बाद पुल पर क्षतिग्रस्त ट्रक पड़े होने से पुल के दोनों तरफ करीब 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची टीओपी पुलिस ने मामले की तहकीकात की। छर्री लोड ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगवाया, तब जाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल से ट्रक को हटाया गया। इसके बाद पुल पर स्थिति सामान्य हुई। इसके पहले लोग सुबह से जाम में फंसे रहे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे जीरोमाइल की तरफ से छर्री लोड ट्रक नवगछिया की तरफ जा रहा था। दूसरी ओर से नवगछिया से खाली ट्रक जीरोमाइल की ओर जा रहा था। पिलर संख्या-13 के पास दोनों ट्रकों में भिड़त हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रक पुल पर ही बीच में फंस गया और आवाजाही बंद हो गई। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए खाली ट्रक ड्राइवर भाग गया।

इस घटना में दोनों ड्राइवर जख्मी हुए, हल्की चोट लगने के कारण उन्होंने कहीं इलाज कराया और गिरफ्तारी के डर से वे भाग गए। टीओपी प्रभारी समरेंद्र कुमार ने बताया कि क्रेन से क्षतिग्रस्त छर्री लोड ट्रक को पुल से हटाया गया। जिसे जब्त कर लिया गया है। खाली गाड़ी का चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। दूसरा भी कहीं इलाज कराने के बाद भाग गया। जब्त ट्रक के मालिक को सूचना दी गई है। फरार ड्राइवरों का पता लगाया जा रहा है।

विक्रमशिला पुल पर ट्रकों की भिड़ंत के बाद जाम को हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाया।