विक्रमशिला सेतु के मेंटेनेंस का काम अगले हफ्ते से शुरू.. नये सिरे से सेतु की सड़क

NEWS

भागलपुर । विक्रमशिला सेतु के मेंटेनेंस का काम अगले हफ्ते से शुरू होगा। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने मेंटेनेंस का काम शुरू करने का आदेश दिया है। एनएच डिवीजन पैनल संवेदक से यह काम जल्द शुरू कराएगी। हालांकि करीब 25 करोड़ के जीर्णाद्धार की फाइनल पर पूर्ण अप्रूवल अब तक नहीं मिली है। प्रस्ताव पर मोर्थ के डीजी से फाइल पर दस्तखत होकर फाइनेंस डिपार्टमेंट में फंसी है। एक-दो हफ्ते में फाइनेंस से अप्रूवल मिलने की उम्मीद है। एनएच अधिकारियों ने बताया कि अप्रूवल मिलने के बाद नये सिरे से सेतु की सड़क बनेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पांच साल पहले निर्मित मास्टिक रोड है क्षतिग्रस्त

गौर हो कि पांच साल पहले बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने मास्टिक रोड बनवाया था। लेकिन तीन साल के बाद ही मास्टिक रोड दर्जनों जगह से उखड़ने लगी और अब सेतु पर कई जगह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद मुंबई की रोहरा रिबिल्ड नामक एजेंसी ने हाथ खड़े कर दिए। इसी एजेंसी ने 2017 में सड़क निर्माण के अलावा बियरिंग बदलने का काम किया था।

आरसीडी ने कुछ माह पहले ही किया है हैंडओवर

एनएच के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि विक्रमशिला सेतु का रखरखाव पहले पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के अधीन था। आरसीडी ने सेतु को ओपीएमआरसी में डाल दिया था। जिससे संबंधित एजेंसी रखरखाव का काम कर रही थी। अब सरकार ने इसके मेंटेनेंस का जिम्मा एनएच को दिया है। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर मोर्थ को भेजा गया है। वहां से अब तक एप्रूवल नहीं मिला है। वैसे, आरसीडी से पहले यह सेतु राज्य पुल निर्माण निगम के अधीन था।