लोक सभा चुनाव में प्रचंड जीत पर नवगछिया में कहीं मिठाइयां बंटी तो कहीं पटाखे फूटे -Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया: भागलपुर लोक सभा चुनाव में अजय मंडल के जीत पर जदयू के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परमानंद साह, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार यादव ने लोगों के बीच मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। फिर एक बार मोदी सरकार बनने एवं भागलपुर लोकसभा से भाजपा समर्थित जदयू उम्मीदवार अजय मंडल की जीत की खुशी में वैशाली चौक नवगछिया में एवं तेतरी दुर्गा मंदिर के परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में भाजपा जदयू कार्यकत्र्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस जीत पर जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल ने कहा कि यह जीत नरेन्द्र मोदी के विकास की एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल संगठन नेतृत्व की जीत है। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नितेन्द्र कुमार, आलोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बिजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री राकेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, रवि कुमार रंजन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, अजीत कुमार, कुमार मिलन सागर, जदयू नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, नवीन सिंह कुशवाहा, मुक्ति नाथ सिंह, मुरारी चिरंनिया, एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

एनडीए की भारी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दयाराम चौधरी, वाणिज्य मंच के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रवीण भगत, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार पंसारी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौरसिया, भाजपा व्यवसाई प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष भगत, सुशील कुमार जायसवाल, रमेश कुमार ने पटाखा छोड़ा।