भागलपुर : हरियाणा की लोक कलाकार और मशहूर डांसर सपना चौधरी 27 को भागलपुर में देंगी परफार्मेंस। दरअसल नववर्ष को खास बनाने के लिए युवाओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मारवाड़ी पाठशाला में 27 दिसंबर को इगल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये व नववर्ष का स्वागत किया जायेगा। कार्यक्रम में मशहूर डांसर व गायिका सपना चौधरी भी शिरकत करेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निदेशक संतोष राज, राजीव राय, गौतम राय व कुमार प्रवीण कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। संतोष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शहर के कुछ लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम से जुड़े भाजपा नेता गौतम यादव ने बताया कि नए साल के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

