बरारी (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र में ठनके से तीन किसानों की मौके ही मौत हो गयी और दर्जन भर लोग झुलस गये. बरारी प्रखंड क्षेत्र में करीब साढ़े तीन बजे दिन में तरबूज के खेत जौनिया दियारे में काम कर रहे किसान ठनके की चपेट में आ गये.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान शंभू चौधरी, हरेंद्र यादव व रघुनाथ मुनि की मौत हो गयी. सभी घायल पूर्वीबारीनगर, जौनिया, गुरूमेला के मजदूर व किसान हैं. घटना से दर्जन भर घरों में कोहराम मच गया है. मृत हरेंद्र यादव की पत्नी अनुपम देवी का रो-रोकर बुरा हाल था.

