कटिहार : ऊपर वाला देता छप्पर फाड़ के! मजदूर रातों-रात बना अचानक करोड़पति.. स्‍वजन काफी खुश

भागलपुर / पटना

भागलपुर। कटिहार जिले में मनिहारी प्रखंड के हंसवर गांव में प्लंबर मिस्त्री अचानक रातों-रात करोड़पति बन गए। टैक्‍स देने के बाद उनके बैंक खाते मेंं 70 लाख रुपये आए हैं। दुर्गा पूजा में इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद से वे और उनका स्‍वजन काफी खुश है। उन्‍होंने कहा कि यह इतनी राशि उन्‍हें कभी मिलेगी यह सपने में भी नहीं सोचा था। आज वे अमीर हो गए हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्‍लंबर मजदूर बबलू मंडल ने बताया कि उन्‍होंने ड्रीम 11 एप पर आईपीएल खेलकर एक करोड़ रुपए जीते हैं। कहा कि उनके साले ने उन्‍हें मोबाइल में ड्रीम 11 एप डाउनलोड किया था। साथ ही बबलू को खेलना भी सिखाया था। इसके बाद बबलू की इसमें काफी रूचि जग गई। वे रोज घंटों इसमें समय देने लगे। उन्‍होंने कहा कि एकांत में धैर्य के साथ वे इस खेल को खलते थे। इसी दौरान उन्‍होंने एक करोड़ रुपये जीत लिए।

बबलू मंडल कटिहार जिले में मनिहारी प्रखंड के हंसवर गांव का रहने वाला है। वह प्‍लंंबर मिस्त्री है। वे 10 दिनों से इस एप पर टीम बनाकर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्‍हें एक करोड़ रुपये जीतने का मैसेज आया। इतने रुपए जीतने पर वे काफी खुश हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। वे ड्रीम 11 के वे विजेता बन गए। एक करोड़ में 30 लाख टैक्स में कट गया। 70 लाख रुपए एकाउंट में आ गए।


बबलू मंडल ने कहा वो धार्मिक अनुष्ठानों में इस राशि का उपयोग करेंगे। अपने टूटे हुए घर को बनवाएंगे। बच्चों की बेहतर तरीके से पढ़ाएंगे। उनके कई शौक हैंं, जिन्हे वो पूरा करना चाहेंगे। बबलू मंडल को काफी संख्‍या में लोग बधाई दे रहे हैं।

ड्रीम 11 एप क्या है

ड्रीम 11 मोबाइल का एक गेमिंग एप है। एप मनोरंजन के साथ-साथ आमदनी का बेहतर जरिया है। हालांकि इसमें जोखिम भी बहुत है। इससे पहले मनिहारी अनुमंडल के ही एक और मजदूर को अहमदाबाद में इसी एप के माध्‍यम से  एक करोड़ रुपए का इनाम मिला था। इस एप की मदद से आईपीएल क्रिकेट में टीम बनाकर खेला जाता है।