रांची में प्यार में धोखा मिलने के बाद एक गर्भवती प्रेमिका ने प्रेमी दीपक साहू को चलती कार में पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। हालांकि इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवती चलती मारुति वैन से कूद बाइक सवार दो साथियों के साथ फरार हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना रातू के झखराटांड के पास शनिवार सुबह नौ बजे की बतायी जा रही है। इस घटना में काठीटांड़ निवासी दीपक साहू झुलस गया। उसका चेहरा और हाथ जल गया। वहीं घटना में वैन पूरी तरह से जल गई।

ग्रामीणों ने दीपक को धू-धूकर जलती मारुति वैन से निकाला। आनन-फानन में उसे रातू ब्लॉक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार दीपक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रातू पुलिस का कहना है कि थाने में ऐसा कोई मामला दर्ज करने के लिए नहीं आया है। किसी भी युवती ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।

कार में आग कैसे लगी इसकी छानबीन की जा रही है। घायल दीपक साहू से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना में जिस युवती का नाम सामने आया है ठाकुरगांव में उसकी तलाश की जा रही है।
