यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सहरसा से पुरबिया एक्सप्रेस और गरीब रथ सुपरफास्ट इस तारीख से..

भागलपुर / पटना

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। छह माह बाद सहरसा से आनंद विहार और अमृतसर के लिए ट्रेंनें चलेंगी। सहरसा से पुरबिया एक्सप्रेस 15 और गरीब रथ सुपरफास्ट 16 अक्टूबर से चलेगी। वहीं अमृतसर से गरीब रथ 15 अक्टूबर को चलेगी। ट्रेनों का परिचालन 30 नवंबर तक करने का फिलहाल निर्णय लिया गया है। दोनों ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू होने पर लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। पुरबिया एक्सप्रेस सहरसा से आनंद विहार और आनंद विहार से सहरसा के बीच अपने पूर्व निर्धारित समय से सप्ताह में दो दिन चलेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा से अमृतसर भाया नई दिल्ली और अमृतसर से सहरसा पूर्व निर्धारित समय से सप्ताह में तीन दिन चलेगी। दोनों ट्रेन का दोनों तरफ से परिचालन का समय और स्टॉपेज पूर्व की तरह होगा। दोनों ट्रेन 22-22 कोच वाली रहेगी जिसमें दो-दो पावर कार लगा शामिल रहेगा। पूर्व मध्य रेल के सीटीपीएम ने पुरबिया और गरीब रथ एक्सप्रेस के परिचालन से संबंधित जानकारी सीनियर डीओएम को दी है। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीओएम रूपेश कुमार ने कहा कि सहरसा से पुरबिया एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन शुरू होगा। पर्व त्योहार के दौरान होने वाली रेल यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

लॉकडाउन के बाद बंद किया गया था परिचालन : कोरोना का प्रसार रोकने के लिए लॉकडाउन लागू होते पुरबिया एक्सप्रेस और गरीब रथ सुपरफास्ट का परिचालन बंद किया गया था। अब फिर से इसका परिचालन शुरू होने के बाद अमृतसर की यात्रा के लिए कोई पहली ट्रेन मिलेगी। वहीं आनंद विहार जाने-आने वाली यह इकलौती ट्रेन होगी। अभी सहरसा से लंबी दूरी की दो स्पेशल ट्रेनें सिर्फ नई दिल्ली के लिए चल रही हैं। दोनों ट्रेनें भरकर जा रहीं और टिकट बुक होते वेटिंग आ जाती है।