मौसम ने ली करवट, अगले तीन दिन तक बिहार समेत 7 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका

राष्टीय / अंतरराष्टीय

बीते दो सप्ताह से रुक-रुक कर हैरान कर रहा मौसम अभी भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा। आंधी-तूफान की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने फिर भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही गुरुवार शाम को दिल्ली एनसीआर के मौसम में भी बदलाव आया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ घने बादल छाए हैं। तेज आंधी से होने वाले नुकसान को देखते हुए एहतियान बिजली विभाग ने पूरे नोएडा शहर की बिजली सप्लाई ने बंद कर दी है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में धूल भरी आंधी और गुबार उड़ रहा है।

वहीं, मौसम विभाग की डॉ के सथीदेवी ने बताया कि अगले दिन दिनों तक दिल्ली और यूपी समेत उत्तर भारत के 7 राज्यों कभी भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कल (शुक्रवार को) कुछ इलाकों में धूलभरी तेज हवाएं और बारिश आ सकती है। जिन राज्यों में अगले तीन दिन तक मौसम खराब होने की आशंका है उनमें जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार प्रमुख हैं।