भागलपुर: 22 को बिहार दिवस पर आन बाण शान में होगा टाउन हॉल में कार्यक्रम

भागलपुर / पटना

भागलपुर | डीडीसी सुनील कुमार की अध्यक्षता में बिहार दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि टाउन हॉल में 22 मार्च को कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा। टाउन हॉल को नीली रोशनी से सजावट की जाएगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उद्घाटन कमिश्नर वंदना किन्नी करेंगी। शाम छह से सात बजे तक स्वीप पर आधारित नाटक की प्रस्तुति, ईवीएम का प्रशिक्षण और शाम सात से नौ बजे तक स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा वॉलीबॉल, खो-खो, शतरंज, बैडमिंटन, कबड्डी और दिव्यांगों के लिए ट्रायसाइकिल रेस, मंजूषा पेंटिंग और पुष्प प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान टाउन हॉल में बिहार के नक्शे पर 107 दीप जलाए जाएंगे।