भागलपुर में 20 साल की शिवानी दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। इसलिए उसके भाई ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शिवानी राजपूत थी और प्रिंस तिवारी ब्राह्मण था। दोनों ने घर से भागकर 25 सितंबर को झारखंड के देवघर में शादी कर ली थी। लड़की के भाई को दूसरी जाति में शादी पसंद नहीं थी। वो बहन को सिंदूर लगाने से मना करता था। वो नहीं मानी तो दिवाली पर मां से घर बुलवाया और गोली मारकर बहन की हत्या कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिवानी ऑनर किलिंग मामले में आरोपी भाई साहिल अब भी फरार है। जबकि घटना की साजिश रचने वाला चाचा अभय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना जिले के सजौर थाना क्षेत्र के चंद्रमा गांव की हैं। जहां एक तरफ पूरा देश दिवाली की जश्न मना रहा था। वहीं एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद फरार हो गया।
अंतरजातीय विवाह के कारण हुआ विवाद

शिवानी राजपूत जाति की थी, वही प्रिंस ब्राह्मण समाज से आता था। शिवानी का दूसरे समाज के लड़के से शादी करने का फैसला उसके परिजन को मंजूर नहीं था। जिसको लेकर शिवानी के परिजन उसकी शादी अपने ही बिरादरी में करवाना चाहते थे। ये बात शिवानी को मंजूर नहीं थीे। इसीलिए उसने अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली थी।
20 को भागी, 25 को देवघर में शादी, 5 को परिजन ले आए थे घर
शिवानी 20 सितंबर को कॉलेज जाने के बहाने अपने प्रेमी प्रिंस तिवारी के साथ भाग गई थी। जिसके बाद दोनों ने 25 सितंबर को देवघर में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। 5 अक्टूबर को पुलिस की मदद से सभी शिवानी को अपने साथ घर ले आए और पुलिस ने प्रिंस को हिदायत देकर छोड़ दिया। प्रिंस फिलहाल पटना में प्राइवेट नौकरी करता है।
सिंदूर लगाने से मना करता था भाई, नहीं मानी तो सिर में ही मार दी गोली
घर आने के बाद भी शिवानी अपने पति प्रिंस के नाम का सिंदूर अपने माथे में लगाती थी। लेकिन भाई साहिल को ये पसंद नहीं था। इसके लिए दोनों के बीच पहले भी झगड़े हुए। साहिल बार बार सिंदूर लगाने से मना करता था, लेकिन शिवानी नहीं मानी। इसी गुस्से में दिवाली की रात साहिल ने अपनी बहन शिवानी के माथे में ही गोली मार दी।
पुलिस अपने बयानों पर दर्ज कर सकती है FIR
इस मामले पर सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अंतरजातीय विवाह के खिलाफ में भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। टोटल तीन अभियुक्त शामिल है इस मामले में। घटना की साजिश रचने वाला मृतका के चाचा को हम लोग में गिरफ्तार कर लिया है। अपना भाई साहिल और एक चचेरा भाई अब भी फरार चल रहे है। जिसको पकड़ने के लिए हम लोग लगातार छापेमारी कर रहे है। वही सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतका के पिता या कोई भी परिजन बयान दर्ज करवाने में हिचक रहा है। अगर कोई भी परिजन बयान दर्ज नहीं करवाता है। तो ऐसी स्थिति में पुलिस अपने बयान के आधार पर FIR दर्ज करेगी।
वैशाली में पिछले तीन दिन पूर्व लड़की की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। उसकी हत्या अफेयर के चलते परिवार ने ही की थी। लड़की अपने प्रेमी के साथ 2 बार घर से भाग गई थी। इसलिए परिवार ने चलती कार में लड़की का गला घोंट दिया। शव को 80 किलोमीटर दूर वैशाली जिले में लाकर फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके, लेकिन एक गलती से आरोपी पकड़े गए।
भागलपुर में बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला जिले के सजोर थाना क्षेत्र के चन्द्रमा गांव का है। लड़की ने कुछ महीने पहले भाग कर शादी कर ली थी। लड़की की मां ने उसे दिवाली पर मिलने के लिए बुलाया था। शाम में पूजा के भाई ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सीतामढ़ी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लव अफेयर से नाराज लड़की के परिवार ने लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लड़की वाले दोनों के रिश्ते से नाराज चल रहे थे। लड़के के पिता ने बताया कि 10 अगस्त को लड़की के चाचा ने दोनों को धोखे से बुलाया और अधमरा होने तक पीटा। इसके बाद दोनों की शादी करवा दी। उसी हालत में वो दोनों को सड़क किनारे फेंक कर चला गया। इसके बाद दोनों का इलाज चल रहा था। रविवार को लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई
