भागलपुर : हड़ताली रसोइया के अविलंब काम पर नहीं लौटने पर चयनमुक्त करने का आदेश

भागलपुर / पटना

हड़ताल पर गए रसोइया को चयनमुक्त किया जाएगा। इस संबंध में राज्य मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक ने सभी एमडीएम डीपीओ को काम पर नहीं लौटने वाले रसोइया की जगह नया रसोइया रखने का आदेश दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीपीओ मध्याह्न भोजन मनोज कुमार ने बताया कि राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने हड़ताली रसोइया के अविलंब काम पर नहीं लौटने पर चयनमुक्त करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइया की अनिश्चितकालीन हड़ताल से अधिकांश विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद है।

निदेशक के आदेश के आलोक में सभी प्रारंभिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि जो रसोइया कार्य पर लौटेंगे उनका हड़ताल का वेतन काटते हुए मानदेय दिया जाएगा। काम पर नहीं लौटने वाले रसोइया की जगह नया रसोइया नियुक्त करते हुए मध्याह्न भोजन का संचालन किया जाएगा।