भागलपुर सहित पूरे बिहार में अग्निपथ भर्ती स्कीम का विरोध जारी है। कई जगहों पर ट्रेन को रोक दिया गया है। इसके कई ट्रेनें स्टेशन या आउटर पर खड़ी है। आंदोलन लंब देख कई यात्री अपना सामान लेकर पैदल ही चलना मुनासिब समझे। आंदोलन के कारण नाथनगर रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ पिछले चार घंटे से अधीक समय से रुकी हुई है। कई यात्रियों ने बताया कि आंदोलनकारियों के कारण हमलोग कई घंटों से नाथनगर स्टेशन पर रुके हुए हैं। ट्रेन नहीं खुली है। इससे हमलोग परेशान है। रेलवे की ओर से भागलपुर से पांच ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इसमें 12367 UP (BGP-ANVT), 13241 UP (BAKA-RJPB), 03406 DN (JMP-BGP PGR), 13419 UP (BGP-MFP), 12335(BGP-LTT) शामिल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!माथे पर बैग उठा निकल परे घर की ओर
अग्निपथ भर्ती को लेकर आंदोलन चार घंटों से जारी है। पुलिस ने कई जगहों पर आंदोलनकारी को खदेड़ा भी है। कई जगहों पर आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस कारण कई ट्रेनें जहां रुकी थी, वहीं रुक गई। कई घंटों तक आंदोलन समाप्त होने की सूचना नहीं मिली तो माथे पर बैग उठाकर घर की ओर निकल गए। इस दौरान यात्रियों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।
अबतक ट्रेनों का परिचालन नहीं हुआ शुरु, कई ट्रेने रुकी
भागलपुर में कई ट्रेनों का परिचालन अभीतक शुरू नहीं हुआ है। भागलपुर रेलवे स्टेशन के एसएम राजीव शंकर ने बताया कि अबतक ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हुआ है। इसमें विक्रमशिला एक्सप्रेस , अजमेर एक्सप्रेस, 3409, बांका इंटरसिटी, 3236, गरीब रथ, साहेबगंज इंटरसिटी स्टेशन और आउटर पर खड़ी है। अबतक ट्रेनों का परिचालन नहीं हो सका है।

