विक्रमशीला पुल व पहुच पथ जाम मंगलवार को भी पूरे दिन जाम की जद में रहा. पुल व पहुच पथ पर जाम लगे रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुल व पहुच पथ पर जाम के कारण वाहनों का परिचालन तेतरी जहान्वी चौक 14 नवर ब्रांच सड़क से हो रहा था। वाहनो के अत्यधिक परिचालन होने से ब्रांच सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी हुई थी. जाम के कारण विक्रमशीला पुल पहुच पथ पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. पहुच पथ पर वाहनों की लंबी कतार जहान्वी चौक से लेकर नवगछिया जीरो माईल तक लगी हुई थी. जाम इतना भयावह था कि खगड़िया बेगूसराय जाने वाले बस का परिचालन बिहपुर तेतरी 14 नवर सड़क से हो रहा था. भगालपुर से पूर्णिया, कटिहार, अररिया जाने वाले वाहन जहान्वी चौक 14 नवर सड़क होते हुए मकंदपुर चौक होकर निकल रही थी.
जाम के कारण बड़ी संख्या में सबाड़ी वाहन, बारात वाहन एवं आवश्यक सेवा की वाहने घंटों जाम में फंसी रही. जाम के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. जमा के कारण भगालपुर से नवगछिया आने जाने में तीन से चार घंटे लगा रहे थे. जाम के कारण पुल व पहुच पथ पर काफी भयावह स्थिति बनी हुई थी. मोटरसाइकिल से भी भगालपुर जाने आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. पुल व पहुच पथ पर ओवर टेक करने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई थी.
ओवर टेक करने वाले वाहनों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं था. स्कार्पियो बोलेरो के साथ साथ बस चालक भी ओवर टेक करने से बाज नही आ रहे थे. लाइन में चलते चलते वाहन चालक लाइन को तोड़ कर दूसरी रोह में चल जाता था. जिसके कारण पुल व पहुच पथ पर जाम लग गया था. ओवर टेक करने वाले वाहनों पर पुलिस नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा था. जाम में मानो वाहन चालकों की रफ्तार मानो थम सी गई थी. जाम लगने के संदर्भ में जहान्वी चौक टीओपी प्रभारी जयनाथ राय ने कहा कि पुल पर अत्यधिक वाहनो के परिचालन होने एवं वहां चालकों द्वारा ओवरटेक के कारण जाम लग रहा था. वाहनों के कतारबद्ध कर निकाला जा रहा है.
– नवगछिया शहर में लगा रहा भीषण जाम
मंगलवार को नवगछिया शहर में भीषण जाम लगा रहा. जाम के कारण नवगछिया शहर में खरीददारी करने आए लोगो एवंऊ यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. नवगछिया शहर के स्टेशन रोड, मेन रोड एवं गोशाला रोड जाम की स्थिति बनी हुई थी. जाम स्टेशन रोड में पिकअप एवं जुगाड़ गाड़ी टेम्पो के खड़ी रहने के कारण लगा हुआ था. जाम के कारण वैशाली चौक से स्टेशन चौक तक आने में मोटरसाइकिल सवार को आधा घंटा से अधिक समय लग रहा था। यही स्थिति मेन रोड , गोशाला रोड की बनी हुई थी. जाम पर काबू पाने के लिए बाजार में प्रतिनियुक्त किए गए पुलिस के जवान कही नजर नहीं आ रहे थे. जाम के कारण पूरे दिन बाजार में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
