खरीक : खरीक प्रखंड के खरीक दक्षिणी क्षेत्र के जिला पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुमकुम देवी के पति दीपक चौधरी का निधन शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में हो गया.निधन की खबर की सूचना मिलते ही जिला पार्षद के परिवार में विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक दीपक चौधरी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही खरीक दक्षिणी जिला पार्षद कुमकुम देवी निजी वाहन से पटना पहुंच कर फ्लाइट से गुरुवार की रात है दिल्ली पहुंच चुकी है.

जिला पार्षद कुमकुम देवी ने बताया कि उनके पति का तबीयत अत्यधिक खराब हो गया था. डायबिटीज का स्तर अत्यधिक बढ़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया.ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण दीपक चौधरी ने दिल्ली के अस्पताल शुक्रवार को दिन के करीब12:00 बजे दम तोड़ दिया. मौत की खबर सुनते हैं क्षेत्र के लोग शोक संतप्त है.

वही नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत साहू परबत्ता गांव निवासी पंचायत की सरपंच जदयू के जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर साहू के पत्नी वंदना साहू का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया. वंदना साहू नवगछिया प्रखंड के सरपंच संघ की प्रखंड अध्यक्ष भी थी. वंदना साहू के आकस्मिक निधन पर प्रखंड के सभी सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया.
