मतदान में अब दाे दिन बचे हैं। प्रचार के लिए नेता व कार्यकर्ता के साथ-साथ प्रत्याशी के रिश्तेदार भी जुटे हुए हैं। हर दल अपने-अपने तरीके से चुनावी चक्रव्यूह काे सजा रहा है। पार्टी के दफ्तराें में अभी कार्यकर्ता कम नजर अा रहे हैं। अधिकतर कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस के जिला कार्यालय से प्रचार काे निकली टीम
दाेपहर में दीपनगर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में इंदिरा गांधी की बड़ी सी तस्वीर के पास कांग्रेस के दाे नेता सुस्ता रहे थे। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश सिंह ने बताया कि अभी तुरंत जिलाध्यक्ष के साथ नाथनगर इलाके से प्रचार कर लाैटे हैं। उनके साथ काेषाध्यक्ष प्रमाेद मंडल भी थे। उनके कार्यालय अाने के बाद एनएसयूअाई की एक टीम प्रचार में निकली।

तिलकामांझी के शीला विवाह भवन स्थित राजद के प्रधान चुनाव कार्यालय में साेमवार की शाम चार बजे कार्यकर्ताअाें की अावाजाही कम थी। लेकिन राष्ट्रीय प्रवक्ता मनाेज झा के अाने के बाद कुछ देर के लिए कुछ वर्कर जरूर अाए। पहले की तरह ही यहां अाने वालाें काे बुनिया अाैर चाय दी जा रही थी। प्रत्याशी बुलाे मंडल की मां 70 साल की शकुंतला देवी खुद किचन की व्यवस्था देख रही हैं। कार्यकर्ताअाें के लिए कुर्सी लगवा रही हैं अाैर खाना बनवा रही हैं। कहती हैं बेटा हर राेज सुबह पैर छूकर चुनाव प्रचार में जा रहा है। वह 27 मार्च काे ही राघाेपुर स्थित पैतृक घर से तिलकामांझी स्थित बुलाे के अावास पर अा गयीं।
एनडीए दफ्तर में पोलिंग एजेंट की व्यवस्था पर होती रही कार्यकर्ताओं में चर्चा
हालांकि जेल राेड स्थित वृंदावन विवाह भवन में एनडीए के कार्यालय में कार्यकर्ताअाें की गहमा गहमी दिखी। काेने के एक कमरे में कुछ कार्यकर्ता बूथ मैनेजमेंट में लगे हुए थे। यहां की कमान एनडीए कैंडिडेट अजय मंडल के ममेरे भाई अनुज मंडल संभाले हुए हुए हैं। उन्हाेंने बताया कि 1800 बूथ पर पाेलिंग एजेंट की व्यवस्था में लाेग लगे हुए हैं। वहां किचन में खाना बन रहा था। कई थके कार्यकर्ता पंखे की ठंडी हवा में नींद ले रहे थे। यहां पंडाल भी सजा रहा था। बताया गया कि मंगलवार शाम तक ही चुनाव कार्यालय चलेगा। उसके बाद यहां एक कार्यकर्ता की शादी हाेगी। पटल बाबू राेड स्थित जदयू के जिला कार्यालय में ताला जड़ा था। वहां सीएम नीतीश कुमार की बड़ी सी तस्वीर गेट के बाहर लगी है।
