तीन दिनों से तेज गर्मी झेल रहे शहरवासियों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है कि आज फिर माैसम बदल सकता है। बारिश के साथ अाेले पड़ने की भी अाशंका है। सूबे में साइक्लोनिक सर्कुलेशन डेवलप हाे रहा है। इससे भारी मात्रा में नमी शहर की अाेर अा रही है। यही नहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हाेने की वजह से भी माैसम का मिजाज बदल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हाेने से नमी समेटे हुए ठंडी हवाएं शहर की अाेर अा रही हैं। माैसम विभाग की मानें ताे बारिश के साथ अाेलावृष्टि भी हाे सकती है। माैसम विभाग के वैज्ञानिक अानंद शंकर ने बताया कि भागलपुर सहित पूरे बिहार में माैसम बदलेगा। दाे तरफ से नमी शहर में अा रही है। माैसम फिलहाल तीन चार दिनाें तक सुहाना रह सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिन भर रही चुभती हुई गर्मी, शाम 5.30 के बाद बदला माैसम
इस बीच साेमवार काे दिन भर शहर में चुभती गर्मी रही। हालांकि शाम काे माैसम में बदलाव अाना शुरू हुअा। नमी की मात्रा 69 फीसद पहुंचने की वजह से लाेगाें काे गर्मी अधिक महसूस हुई। धूप में गर्मी की मात्रा भी अधिक रही जिससे दिन भर झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। साेमवार काे दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 6 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क पछुअा हवा चली।

बारिश अाम अाैर लीची के लिए जरूरी, अाेला पड़ा ताे हाेगा नुकसान : माैसम में अाए बदलाव से अाम अाैर लीची की फसल पर मिलाजुला प्रभाव पड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिक इस बात काे लेकर चिंतित हैं कि अगर अाेलावृष्टि हुई ताे फल पर इसका बुरा असर पड़ेगा। अाेला गिरने से फल टूटकर गिरेंगे ही, साथ ही जाे फल लगे रहेंगे उनमें से कई पर चाेट अाएगी।
