शहर की संस्था हिल्स ऑन व्हील्स की ओर से इस बार बाइकर्स अंग प्रदेश से अरुणाचल प्रदेश की यात्रा “अंग से तवांग’ करेंगे। यात्रा 16 नवंबर से शुरू होगी। पिछले साल संस्था की ओर से “बुद्ध से बौद्ध तक’, यानी भागलपुर से भूटान तक बाइक से यात्रा की गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यात्रा को लेकर संस्था बैठक बीएयू परिसर में हुई। अध्यक्षता पंजाब व सिंध बैंक के वरीय प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने की। इसमें निर्णय लिया कि इस बार की यात्रा कठिन तथा चुनौतियों से भरी होगी, इसलिए वही इच्छुक बाइकर्स भागीदारी कर पाएंगे। जिनके पास अच्छी बाइक हो। टीम तवांग से तकरीबन 15500 फीट ऊपर भारत-चीन की सीमा “बूम – ला’ के पास देश की सुरक्षा प्रहरियों से मिलने भी जाएगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 से 20 दिनों की इस यात्रा में भागीदारी को इच्छुक बाइकर्स संस्था से संपर्क भी कर सकते हैं। संस्था ने बिहार सरकार के कला-संस्कृति व युवा विभाग को प्रोत्साहन के लिए आवेदन देने का भी निर्णय लिया। बैठक में रूपेश कुमार, पीयूष लाल, संजय साह, रणवीर राणा, चंदन, बंटी, बिट्टू आदि मौजूद थे।
हिल्स ऑन व्हील्स की ओर से पिछले साल भागलपुर से भूटान की यात्रा शुरू हुई थी
