कचहरी चाैक पर हाेटल राजहंस के पास शुक्रवार की रात नाै बजे दाे बाइक की आमने-सामने टक्कर में आदमपुर के 17 साल के 10वीं के छात्र रितिक मिश्रा की माैत हाे गयी। जबकि बीच में बैठा रंजीत नाम का उसका साथी घायल हाे गया। तीन दाेस्त चाय पीकर एक ही बाइक से कचहरी चाैक से आदमपुर जा रहे थे। उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गयी। इसके बाद उसकी बाइक एक पेड़ से जा टकराई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दाैरान रितिक सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चाेट लग गयी। स्थानीय लाेगाें ने उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। दाे दाेस्ताें काे घायल देख बाइक चला रहा साथी वहां से बाइक लेकर भाग गया। उसे गंभीर चाेट नहीं लगी है।
बिना पाेस्टमार्टम कराए ही शव ले गए परिजन
घटना की सूचना मिलने पर रितिक के परिजन अस्पताल पहुंचे और बिना पाेस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने राेका ताे कहा पाेस्टमार्टम नहीं कराना है। उसने पुलिस काे यह बात लिखकर भी दी। रितिक के पिता का नाम सुनील मिश्रा है। रितिक इस बार दसवीं की परीक्षा देने वाला था। रितिक दो बहनाें में इकलाैता भाई था। घायल रंजीत ने बताया कि दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद उनलाेगाें की बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और एक पेड़ से टकरा गई। रितिक सबसे पीछे और वह बीच में बैठा था।

रंजीत का एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। सभी दोस्त कचहरी चौक के पास स्थित एक दुकान से चाय पीने के बाद वापस आदमपुर अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। आदमपुर पुलिस मामले की छानबीन में अपने स्तर से जुट गयी है। किस बाइक से टक्कर लगी, इसका पता भी नहीं चल सका है।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, सवार जख्मी
बायपास के पास नेशनल हाइवे 80 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार के सिर में भी हल्की चोट लगी। घायल अधेड़ अमखोरिया का रहनेवाला है। वह अमखोरिया से भागलपुर जा रहा था। तभी लोदीपुर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से टक्कर मार दी। सड़क पर कुछ देर के लिए गाड़ियों की आवाजाही थम गई। लोगों ने घायल को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने कुछ देर के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बायपास टीओपी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।
