भागलपुर में तीन दिन पहले कुएं में गिरे एक सांड को सोमवार रात रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में वन विभाग द्वारा 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाया गया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि कुएं की बाउंड्री नहीं होने के कारण सांड नीचे गिर गया। मामला भागलपुर जिले के नाथनगर घोषी टोला के राजदरबार का है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले गांव स्थित खेत मे कुंए में सांड गिर गया था। तीन दिनों से सांड आवाज लगा रहा था। लेकिन किसी को इसकी खबर नहीं हुई। ऐसे में सोमवार रात बगल से गुजर रहे गांव के ही कुछ युवक ने सांड का आवाज सुना। ऐसे में इसे गम्भीरता से लेते हुए खेत में तलाशी ली गई।
उन्होंने देखा कि सांड कुंए में गिरा हुआ है, जिसके बाद उन्होंने यह सूचना गांव वालों को दे दी। वहीं, घोषीटोला के दर्जन युवक पहुंचकर बांस और रस्सी के सहारे करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेस्कयू कर सांड को बाहर निकाला।

