भागलपुर में 12 साल की नाबालिग से रेप:नानी घर गई थी मां.. दीवार फांद कर आया था आरोपी

भागलपुर / पटना

भागलपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग युवती की उम्र महज 12 साल है। रेप करने के बाद युवक फरार है। घटना मधुसुधनपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव की है। यहां नाबालिग की मां डॉक्टर से दिखवाने के बाद नानी के घर चली गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दीवार कूद कर भागा

गुरुवार की देर रात नाबालिग अपने घर में अकेले सो रही थी। इसके बाद आरोपी मिथुन कुमार दीवार फांद कर घर में घुस गया। फिर लड़की के साथ उसने जबरन रेप किया। इस दौरान आरोपी ने लड़की का मुंह दबा दिया था। फिर रेप करने के बाद दीवार कूद कर भाग गया। लड़की के रोने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग और लड़की के चाचा-चाची पहुंचे। यहां लड़की ने उन सभी को अपनी आप बीती बताई।

लड़की की मां सूचना मिलते ही आनन फानन में घर आई। जिसके बाद तुरंत पीड़िता के साथ मधसुधनपुर ओपी पहुंची। जिसके बाद इस मामले को कोतवाली स्थित महिला थाना में भेजा गया। जहां पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

मुंह दबा कर रेप किया

पीड़िता ने अपनी आपबीती में बताया कि देर रात मिथुन कुमार जो कि भतोड़िया गांव निवासी शंभू यादव का पुत्र हैं। उसने मेरा मुंह दबाकर जबरन रेप किया। हम जैसे ही चिल्लाते तब तक भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उस दिन मैं अकेले थी। मां डॉक्टर से दिखवाने गई थी। ज्यादा शाम हो जाने के कारण मां उस दिन नानी के घर चली गई थीं।

वहीं पीड़िता की मां ने भी बताया कि मिथुन कुमार ने मेरी बेटी के साथ रेप किया है। मेरी बेटी उस दिन घर में अकेले थी, उसने उसी का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं इस मामले पर सीटी एसपी ने बताया कि नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। इसके बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बताया कि हमलोग एक नामजद आरोपी को पकड़ने की लगातार कोशिश कर रहे है।