भागलपुर में स्नान करने के दौरान डूबे पोस्टल असिस्टेंट.. नवगछिया नदी से शव बरामद

Crime Reoprts

भागलपुर में गंगा स्नान करने के दौरान डूबे पोस्टल असिस्टेंट उमाशंकर साहू का शव पुलिस ने नवगछिया इलाके के टिनटैंगा गंगा नदी से बरामद कर लिया है। और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आपको बता दें कि जोग्सर थाना क्षेत्र के राधा रानी सिन्हा रोड स्थित पोस्टल कॉलेनि के निवासी 55 वर्षिय उमाशंकर साहू पिछले शनिवार के दिन सुबह में अपने स्कूटी से गंगा स्नान करने के लिए बरारी के पुरानी सीढ़ी घाट पर गए थे और स्कूटी गंगा किनारे पड़ी थी और व स्नान करने के दौरान लापता हो गए थे जिसको लेकर परिजनों की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम काफी कोशिश किए लेकिन गंगा में कुछ अतापता नही चल सका था ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही शुक्रवार की शाम में पोस्टल असिस्टेंट उमाशंकर साहू का शव टिनटैंगा दियारा इलाके के गंगा नदी से शव बरामद की गई है और परिजनो ने आज शनिवार की सुबह में शव की शिनाख्त किया है परिजनों ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान ही उमाशंकर साहू डूबे थे आज इनका शव क्षतविक्षत हालत में नदी में मिला है।

मृतक उमाशंकर साहू के पुत्र सचिन ने बताया कि उसका पिता नाथनगर के पोस्ट ऑफिस में पोस्टल अस्सिटेंट के पद पर कार्यरत थे और पिछले शनिवार की सुबह करीब सात बजे गंगा स्नान करने के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर बरारी गंगा घाट निकले थे और दस बजे के बाद भी उमाशंकर घर नही आये तो परिजन खोजबीन सुरु किया और बरारी गंगा घाट के सीढ़ी घाट पर उमाशंकर की स्कूटी लगी हुई मिली है और स्कूटी पर कपड़े पड़े हुए थे ।

वही मामले को लेकर बरारी थानाध्यक्ष सजंय सत्यार्थी में बताया को गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से गंगा में लापता हो गया था और डूबने से मौत हुई है शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।