भागलपुर : सांप व मगरमच्छों से भी पहले दुनिया में आये प्राचीनतम सरिसृपों में शामिल कछुआ के लिए भागलपुर में अस्पताल बनना शुरू हो गया है. इसे कछुआ रेस्क्यू व रीहेबिलिटेशन सेंटर नाम दिया गया है. बरारी रोड स्थित सुंदरवन में इसका निर्माण गरुड़ रेस्क्यू सेंटर की तर्ज पर भारत सरकार व बिहार सरकार की ओर से किया जा रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह बिहार का पहला व इकलौता सेंटर होगा. भारत सरकार की तरफ से भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून के विशेषज्ञ सेंटर का डिजाइन तैयार करने के बाद निर्माण कार्य की तकनीक पर नजर रख रहे हैं, जबकि बिहार सरकार की ओर से वन विभाग निर्माण करा रहा है.

