भागलपुर में फिर से हुए सक्रिय एटीएम लुटेरे.. थानेदारों के साथ टाइगर मोबाइल को निर्देश

भागलपुर / पटना

एटीएम लूटने वाले गिरोह भागलपुर में फिर से सक्रिय हो गए हैं। आसपास के क्षेत्रों में एटीएम तोड़ने की कई घटनाएं घट चुकी हैं। सोमवार रात बिहपुर थाना के बभनगामा गांव के पास एटीएम तोड़कर राशि लूटने की कोशिश की गई थी। सिटी एसपी एसके सरोज ने कहा कि एटीएम की सुरक्षा के लिए सभी थानेदारों के साथ टाइगर मोबाइल को निर्देश दिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भागलपुर में पिछले तीन साल से पश्चिम बंगाल के हसन चिकना गिरोह के लुटेरे सक्रिय हैं। 10 से अधिक एटीएम को तोड़ा गया है। एसबीआई समेत पांच बैंकों से लाखों की राशि लूट ली गई, लेकिन पुलिस गिरोह पर अबतक हाथ नहीं डाल सकी है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों के चेहरा कैद भी हैं, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। भागलपुर शहरी क्षेत्र में भी एटीएम लुटेरों के सक्रिय होने की सूचना है।

सिटी एसपी ने रात में संदिग्ध कार, चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग करने का निर्देश दिया है। साथ एटीएम के पास ट्रक या ट्रैक्टर संदिग्ध वाहन लगे तो उसकी बारीकी से जांच का निर्देश है। अबतक जितनी भी घटनाएं हुईं, जांच में यह बातें सामने आई है कि वाहन की आड़ में लुटेरे एटीम को लूट रहे हैं। मालूम हो कि इशाकचक, मिरजानहाट और मोहद्दीनगर एसबीआई एटीम से राशि लूट की घटनाएं घट चुकी हैं। सबौर भी एटीएम से राशि लूटी गई थी। जबकि अन्य बैंकों के एटीएम को लूटने की कोशिश की गई है।