खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी सोनू राय की हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी ने आरोपी कौशल कुमार सिंह को मंगलवार रात पकड़ लिया। उस पर खरीक के तत्कालीन थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप को फोन पर धमकी देने का आरोप है। उसे बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरफ्तार बदमाश सोनू राय हत्याकांड के आरोपी कुख्यात राकेश राय का साला है। बीते वर्ष अक्टूबर माह में थानाध्यक्ष को मोबाइल नंबर 8051952125 से उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर जान मारने की धमकी दी थी। इसमें कहा गया था कि तुम सोनू राय हत्याकांड मामले में काबिल बन रहे हो। इसलिए तुम संभल जाओ। अन्यथा तुम्हारे पूरे परिवार की हत्या कर देंगे।

थानाध्यक्ष को उसके बेटे के स्कूल का नाम बताते हुए धमकी दी थी। फोन करने वाले ने अपना नाम राकेश राय बताया था। इसको लेकर थानाध्यक्ष द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अनुसंधान के दौरान वह मोबाइल नंबर कौशल किशोर सिंह के नाम से पाया गया, जिस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
