भागलपुर में नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी.. कुरसैला में 24 मिमी बारिश

NEWS

भागलपुर। मानसून की बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। जिले से गुजरने वाली नदियों का जलस्तर पिछले 48 घंटे में 38 सेमी की वृद्धि हुई है। भागलपुर में गंगा और कोसी नदी प्रमुख रूप से बहती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने बताया कि बुधवार को हाथीदह में 43.6 मिमी, मुंगेर में 21.2 मिमी, भागलपुर में 10.9 मिमी और कहलगांव में 16.6 मिमी बारिश हुई है। हाथीदह से कहलगांव डाउन स्ट्रीम में है।

इसलिए गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। कोसी नदी में भी वृद्धि का कारण भारी बारिश है। बसुआ में 119 मिमी, बलतारा में 20.2 मिमी व कुरसैला में 24 मिमी बारिश हुई है।