भागलपुर : ईशीपुर बाराहाट थाने के बेलटीकरी गांव में कहलगांव के एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में तीन थाने की पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त गिरोह को पकड़ा. पुलिस ने नौ पुरुष व दो महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में और अड्डे की संचालिका सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके से तीन कट्टा, एक बड़ा धारदार हथियार, 17 गोलियां (11 राइफल व छह पिस्टल), सैकड़ों कंडोम, यौन शक्तिवर्धक दवाइयां, शराब की खाली बोतलें, मोदक (नशीला पदार्थ), चिलम और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किये. छापेमारी के दौरान हथियार लेकर भाग रही अड्डा चलानेवाली एक महिला को खदेड़ कर पकड़ने में एक महिला सिपाही घायल हो गयी.

एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि बेलटीकरी गांव में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी. इसकी पुष्टि के लिए सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारियों से रेकी करायी गयी. इसके बाद रविवार को पुलिस की टीम गठित की गयी. पहले ग्राहक बनाकर सादे लिबास में पुलिस कर्मी को भेजा गया. उससे संकेत मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की. छापेमारी दल में ईशीपुर के थानाध्यक्ष जितेंद्र पाल, शिवनारायणपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एकचारी के थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार,अनि केके राय,सअनि मंटुन सिंह और बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल थे.
