पूर्वी बिहार के भागलपुर का सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है,मृतक के पुत्र ने बताया कि वे अपने पिता को डायबिटीज बीमारी से ग्रसित को लेकर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया था लेकिन डॉक्टर एक बार भी देखने तक नही आये ,जिससे आज तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत होत गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामला भागलपुर जिले के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है जहां कल्याणपुर के निवासी इनकम टैक्स कर्मी विभाष चन्द्र झा डायबिटीज के मरीज थे और बेहतर इलाज के लिए उनके पुत्र पवन कुमार ठाकुर ने अस्पताल में तीन दिन पहले भर्ती कराया था,और सेहत में सुधार नही होने को लेकर अस्पताल से दूसरे जगहों पर दिखाने की बात अस्पताल के डॉक्टर से कहा तो ,जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर हेमशंकर शर्मा ने अपने यूनिट में इलाज कराने को कहा कि जल्द ठीक हो जाएंगे।
लेकिन डॉक्टर हेमशंकर शर्मा एक भी दिन इलाज के लिए नही गए,जिससे आज गुरुवार की सुबह हालत बिगड़ गया ऒर मौत हो गया,मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में घंटों जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंचकर परिजनों को शांत कराया

