हाईस्कूल व इंटर स्तरीय स्कूलों के शिक्षकों की हाजरी बनेगी हाइटेक अब चाह कर भी …

भागलपुर / पटना

भागलपुर:  जिले में करीब डेढ़ सौ से अधिक हाईस्कूल व इंटर स्तरीय स्कूलों के शिक्षकों की हाजरी (उपस्थिति) मोबाइल एप के माध्यम से बनेगी। एप में उपस्थिति का एक बटन रहेगा। जिसमें शिक्षकों के द्वारा बटन को आने व जाने वक्त दबाया जाएगा। यह मोबाइल एप सिर्फ स्कूल परिसर में काम करेगा। स्कूल परिसर में जियो फेंसिंग किया जाएगा। स्कूल के बाहर मोबाइल एप काम नहीं करेगा। शिक्षकों को दो बार अपनी उपस्थिति बनानी होगी। यह प्रयोग स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जाएगी। अभी देश में यह सफल प्रयोग मध्य प्रदेश के इंदौर में किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उप विकास आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि जिला परिषद की आगामी सामान्य बैठक में इस योजना पर प्रस्ताव लाया जाएगा। सदन की अनुमति मिलने के बाद इस पर काम किया जाएगा। जिला परिषद के पास ई-गवर्मेंट फंड में दो करोड़ से अधिक की राशि है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में आईएएस अधिकारियों के एक कार्यक्रम में इसकी चर्चा हुई थी। इंदौर में यह योजना सफल रही है। वहां के आयुक्त ने इसकी जानकारी दी थी।

जिला परिषद की बैठकों में सदस्यों द्वारा शिक्षा में सुधार लाने के लिए शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की जाती रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षक व छात्र नहीं रहेंगे तो शिक्षा का कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो एप लांच किया जाएगा वह स्कूल परिसर में ही काम करेगा। ऐसा नहीं है कि शिक्षक घर बैठे ही उपस्थिति बना लेंगे। उन्हें अपनी उपस्थिति बनाने के लिए स्कूल परिसर में आना ही होगा। उपस्थिति बनाने के साथ उनका टाइमिंग भी दर्ज होगा। यह शिक्षकों के खुद के एंड्रायड फोन पर हो सकेगा। इस संबंध में हैदराबाद में इंदौर के आयुक्त का लेक्चर भी हो चुका है। इसी एप के माध्यम से शिक्षक अपनी छुट्टी का भी आवेदन दे सकेंगे।

” हाई स्कूल व इंटर स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति मोबाइल एप पर

करने की योजना है। जिला परिषद की अगली बैठक में इस योजना पर प्रस्ताव लाया जाएगा। सदन की राय होगी तो आगे काम किया जाएगा। इसके लिए एप बनाने वाले डेवलपर से बात हुई है।’