भागलपुर में अनियंत्रित होकर दो घरों में घुसी पार्सल गाड़ी.. बाल-बाल बचे दर्जनों लोग

भागलपुर / पटना

भागलपुर जिले में अहले सुबह पिकअप वैन पार्सल की गाड़ी अनियंत्रित होकर दो घरों में घुस गया। गनीमत रही कि जान माल की नुकसान नही हुआ है। सड़क हादसे में करीब एक दर्जन लोगों की जान बाल बाल बच गया है। लेकिन हादसे में दो लोगो का घर क्षतिग्रस्त हो गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर लिया है। मामला जिले विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के डोमासी चौक की है, जहां अलहे सुबह करीब तीन बजे एक पार्सल की गाड़ी अनियंत्रित होकर दो घर मे घुस गया। फिर जाकर घर मे लगे खजूर के पेड़ में टकरा गया, जिससे गाड़ी बन्द हो गई। वही पीड़ित महिला ने बताई की सभी परिवार घर मे सोये हुए थे और अचानक तेज आवाज हुआ और आंखे खुली तो गाड़ी एकदम सामने रुकी हुई थी।

गीता देवी ने बताई कि वे चार बच्चे के साथ घर मे थी और जब गाड़ी घर घुसी तो बच्चों को बचाने के दौरान उसे पैर में चोट लगी है। वही फूलो देवी ने बताई उसके घर कुल दस परिवार के सदस्य थे लेकिन भगवान की कृपा थी कि सभी कोई बच गए। लेकिन दोनों का घर और समान क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर से गाड़ी के चालक फरार हो गया और विश्वविद्यालय थाना पुलिस अग्रिम करवाई में जुट गई है।