बिहार में नही मिलती शराब…. मगर भारी मात्रा में ट्रक पर लदा 550 कार्टन विदेशी शराब बरामद

भागलपुर / पटना

बिहार में मुजफ्फरपुर ,जमुई ,पश्चिम चंपारण और भोजपुर जिले से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरपुर से प्राप्त सूचना के अनुसार जिले के मनियारी थाना के मथुरापुर गांव से पुलिस ने आज ट्रक पर लदा 550 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया। उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि सूचना मिली थी तस्कर शराब की खेप हरियाणा से लेकर आये हुये हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी आधार पर मथुरापुर गांव में पोखर के निकट एक ट्रक की तलाशी ली गयी। इस दौरान ट्रक पर लदा 550 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपया है। मौके से किसी को गिरफ्तार नही किया जा सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जमुई से प्राप्त समाचार के अनुसार जिले के चकाई थाना क्षेत्र के चकाई मोड़ के निकट से पुलिस ने आज पिकअप वैन पर लदा 84 कार्टन शराब बरामद किया। सूचना मिली थी तस्कर शराब की खेप लेकर झारखंड के गिरीडीह से बिहार के समस्तीपुर जा रहे हैं। इसी आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने चकाई मोड़ के निकट एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पिकअप वैन से 84 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब दस लाख रुपया है। पिकअव वैन चालक रामबली को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है

बगहा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले के पिपरासी थाना के मुराडीह गांव के निकट से एक पिकअप वैन पर लदा 24 बोरा में रखा 4080 बोतल पंजाब निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया है। मौके से तीन अपराधी योगेन्द्र यादव , धनेश यादव और शकुर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

आरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में छापेमारी कर पुलिस ने कल रात कार पर लदा 69० बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया। मौके से किसी को गिरफ्तार नही किया जा सका है। मामले की जांच की जा रही है।