भागलपुर : मुंदीचक गढ़ैया दुर्गा मंदिर में मथुरा वृन्दावन गीता मंदिर का दृश्य

भागलपुर / पटना

दुर्गा पूजा पर इस बार मुंदीचक गढ़ैया दुर्गा मंदिर में मथुरा वृन्दावन गीता मंदिर का दृश्य देखने को मिलेंगे। पिछले वर्ष यहां कोलकाता के रामकृष्ण मठ का दृश्य दिखाया गया था। पूजा की तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई है। मालदा के मनान शेख और जलाल शेख के नेतृत्व में 11 कारीगरों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिमा अम्बई के रंजीत पंडित बना रहे हैं। पंडित आचार्य विश्वभर झा के नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती का धाराप्रवाह पाठ किया जा रहा है। पूजा, पंडाल आदि में लगभग पांच लाख खर्च होने का अनुमान है। समिति के सचिव कुमार धर्मेंन्द्र ने बताया कि दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगती है।

1958 में हुआ था मंदिर का निर्माण

मिनी मार्केट स्थित मुंदीचक गढ़ैया दुर्गामंदिर का निर्माण 1958 में हुआ था। जिस स्थान पर आज भव्य दुर्गा मंदिर है वहां पर पहले ईंट का भट्ठा था। उन दिनों कच्चे ईंट का घेरा व तिरपाल आदि से ढंक कर मूर्ति स्थापित की जाती थी। तीन चरणों में वर्ष 1994 में भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण किया गया। मूर्ति का निर्माण अम्बई हुसैनाबाद के निवासी स्व. रामशरण पंडित ने 100 रुपये में अंतिम दुर्गा की प्रतिमा बनाई थी। इनकी मृत्यु के बाद इनके पुत्र रंजीत पंडित आज भी मां दुर्गा की प्रतिमा बनाते आ रहे हैं।