जिले के शिवसागर प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा के नाम पर भक्ति संगीत का कार्यक्रम रखा गया था. लिहाजा मशहूर गायकों के साथ-साथ कई कलाकारों को इस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था. मशहूर भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में कई भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने शिरकत किया था. इसके चलके कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा.पुलिस के तमाम अला अधिकारी काफी सतर्क दिखाई दिए. लेकिन अक्षरा सिंह के ठुमकों ने पुलिस के सिर का दर्द बढ़ा दिया.

बेकाबू हुए लोग
अक्षरा सिंह जैसे ही स्टेज पर आई लोग बेकाबू हो गए. इसके बाद अक्षरा ने जैसे ही मेरे रश्के कमर, तेरी पहली नजर गाने पर अपनी कमर हिलायी, मानो पूरी पब्लिक और बेकाबू हो गई. लोगों में धक्के बाजी होने लगी. लोगों को संभालने में नकामयाब हो रहे पुलिस कर्मियों को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा.
दिया फ्लाइंग किस
अक्षरा ने स्टेज पर खूब ठुमके के लगाए. उन्होंने एक के बाद एक कई गानों पर डांस किया. इतना ही नहीं अक्षरा ने लोगों को कई बार फ्लाइंग किस भी दिया. बहरहाल इस शो का बिहार पुलिस ने भी जमकर लुफ्त उठाया. बिहार पुलिस के कई जवान अक्षरा के संग सेल्फी लेने के लिए बेचैन दिखे.

कार्यक्रम में इनका भी जलवा
इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के अलावा भोजपुरी जगत के रितेश पांडेय, गायिका पूनम पांडेय ने भी शिरकत की. इन्होंने भी लोगों के बीच अपना जलवा बिखेरा
