मारवाड़ी पाठशाला के पास बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार दोपहर रिटायर पोस्टमास्टर व दारोगा के पिता सुधीर प्रसाद राय से 70 हजार रुपये से भरा थैला लूट लिए। घटनास्थल से 10 कदम की दूरी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कोतवाली थाने की पुलिस खड़ी थी। बाइक सवार बदमाश पुलिस के सामने से ही भाग गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नाथनगर थाना क्षेत्र के भरत रसलपुर गांव के सुधीर प्रसाद राय मंगलवार दोपहर अपने वाहन से बेटी के साथ बड़ी पोस्ट ऑफिस से रुपये निकालकर खरीदारी करने बाजार आ रहे थे। मारवाड़ी पाठशाला के पास चालक ने दोपहर सवा एक बजे गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी की और रुपये से भरा थैला लेकर सुधीर राय जैसे ही बाहर निकले कि बाइक सवार दो-दो बदमाश रुपये से भरा थैला लेकर घंटाघर की ओर भाग गए।

उन्होंने बाइक सवार बदमाश का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ दुर्गा पूजा की खरीदारी करने आए थे, लेकिन भीड़भाड़ वाले बाजार में लूट के शिकार हो गए। कहा बेटा बालमुंद राय बेगूसराय जिले के लाखो-लखमिनियां थाने में पदस्थापित है।
सूचना मिलने पर कोतवाली और जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। घटनास्थल के पास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे में बाइक सवार बदमाश का चेहरा कैद हो गया है, लेकिन वहां पर पुलिस का लगा सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। कोतवाली पुलिस का कहना है कि बड़ी पोस्ट ऑफिस से ही बाइक सवार बदमाश पीछा कर रहे थे। अज्ञात बाइक सवार बदमाश के खिलाफ घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कर ली गई है।
