भागलपुर : महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 33वीं पुण्यतिथि कल कुप्पाघाट आश्रम में..
भागलपुर : महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 33वीं पुण्यतिथि मंगलवार को कुप्पाघाट आश्रम में मनाई जाएगी। इस अवसर पर ध्यानाभ्यास, सत्संग, समाधि व पुष्पांजलि का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के प्रवक्ता डॉ. स्वामी गुरुप्रसाद बाबा ने बताया कि महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज का जन्म मधेपुरा जिला के खोखसी ग्राम ननिहाल में बैशाख शुक्ल चतुर्दशी 28 अप्रैल 1885 को हुआ था।
इनका पैतृक गांव पूर्णिया के सिकलीगढ़ धरारा है। मार्च 1933 से नवम्बर 1934 तक वे कुप्पाघाट में ध्यान, साधना में रहकर परमब्रह्म परमात्मा को प्राप्त हुए। पुण्यतिथि पर कुप्पाघाट आश्रम में प्रात: छह घंटे तक ध्यानाभ्यास होगा। 2 बजे सत्संग प्रवचन, 8 बजे पुष्पांजलि, भंडारा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

नगर समिति की ओर से आश्रम में भक्तों के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी। महर्षि मेंहीं आश्रम के गुरुसेवी भगीरथ बाबा, प्रमोद बाबा, डॉ.स्वामी गुरुप्रसाद बाबा,डॉ. विवेकानंद, स्वामी संजीवानंद, स्वामी स्वरूपानंद, स्वामी कमलानंद, स्वामी नंदन बाबा, नरेशानंद बाबा का प्रवचन होगा।

